letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

रायगढ़: गुम नाबालिग सकुशल मिली, पॉक्सो मामले में किशोर निरुद्ध; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

रायगढ़: गुम नाबालिग सकुशल मिली, पॉक्सो मामले में किशोर निरुद्ध; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


रायगढ़ / जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे "अभियान संवेदना" के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक ओर 15 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया, वहीं दूसरी ओर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पहले मामले में रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र की एक महिला ने 14 जून को अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 18 जून को बालिका सकुशल बरामद हुई। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़कर कार्रवाई की। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में बालिका का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति के माध्यम से उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।

दूसरे मामले में महिला थाना रायगढ़ में 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान महेंद्र पासवान से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर विवाह का भरोसा दिलाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता और आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र पासवान (31) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ