letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बेमेतरा के गुवारा स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्र गंभीर घायल

बेमेतरा के गुवारा स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्र गंभीर घायल

बेमेतरा / जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुवारा स्थित शासकीय स्कूल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान स्कूल भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पारस और प्रवेश के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। भवन की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था तथा क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) टी.सी. पात्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। घायल छात्रों का उपचार कराया जा रहा है तथा मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जर्जर स्कूल भवनों की समय पर जांच और मरम्मत जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ