letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाटापारा यातायात पुलिस का 'एकता वृक्षारोपण' अभियान

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाटापारा यातायात पुलिस का 'एकता वृक्षारोपण' अभियान

भाटापारा / राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात शाखा खपराडीह परिसर में 'एकता वृक्षारोपण' अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर लगाए गए ये पौधे राष्ट्रीय एकता, हरियाली और सतत विकास के प्रतीक बनेंगे।

कार्यक्रम में यातायात डीएसपी श्री संजय कुमार साहू, एसडीओपी श्री तारेश साहू तथा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कांगे सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अभियान की विशेषता स्थानीय पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

यातायात शाखा परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि ये पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता की स्थायी स्मृति बन सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ