letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

भीख मांगकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

भीख मांगकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार


सक्ती, जैजैपुर / थाना जैजैपुर क्षेत्र में भीख मांगकर घर लौट रही एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 29 जून 2026 की सुबह करीब सात बजे भीख मांगने घर से निकली थी। लगभग 11 बजे लौटते समय वह राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास पहुंची। आरोप है कि वहां राजकुमार कंवर और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसे जबरन पकड़कर घर के अंदर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को जबरन महुआ शराब पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 29 जून की सुबह से 30 जून की शाम तक लगातार यौन उत्पीड़न किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ