letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और नकदी जब्त

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और नकदी जब्त

जांजगीर-चांपा / साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन नंबरों पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजय नगर वार्ड, चांपा में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान उत्तम देवांगन (35 वर्ष) निवासी संजय नगर, चांपा के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार किशन देवांगन (36 वर्ष) निवासी स्टेशन रोड, सक्ती के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए। मामले में चांपा थाना में अपराध क्रमांक 387/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित साइबर टीम और चांपा थाना के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ