letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बिलासपुर में बारिश का कहर: कई मोहल्लों में जलभराव, दर्जनों परिवार प्रभावित

बिलासपुर में बारिश का कहर: कई मोहल्लों में जलभराव, दर्जनों परिवार प्रभावित

बिलासपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रातभर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कें, निचली बस्तियां और कॉलोनियां पानी में डूब गईं। कई मकान चारों ओर से पानी से घिर गए, जबकि अनेक परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

बिलासपुर-दोमहानी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जहां 10 से अधिक मकान पानी से घिर गए। कई परिवार पूरी रात घरों में फंसे रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों में चिंता बनी हुई है और वे राहत एवं बचाव कार्य का इंतजार करते रहे।

सरकंडा के बंधवापारा इलाके में भी घरों में पानी घुस गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम ने इस वर्ष जलभराव की समस्या नहीं होने का दावा किया था, लेकिन पहली ही तेज बारिश में कई क्षेत्रों में पानी भरने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

लगातार वर्षा का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। अरपा चेक डैम से जुड़ी नहर मानिकपुर के पास क्षतिग्रस्त होने के बाद तेज़ी से पानी गांव की ओर फैल गया। मानिकपुर, देवरीखुर्द सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ