letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

फिल्मी अंदाज में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी घंटों में गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी घंटों में गिरफ्तार

रायगढ़ / पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में सूर्योदय प्लांट के एक सुरक्षा गार्ड से लूटपाट और चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त चाकू, सिम कार्ड तथा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जशपुर जिले के निवासी तथा वर्तमान में सूर्योदय प्लांट कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड कुबेर कुमार यादव 13 जुलाई की शाम कंपनी से तुमीडीह बाजार की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने मोबाइल, पर्स और नकदी की मांग की। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनका वीवो टी-3 मोबाइल तथा पर्स लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पूंजीपथरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिराईपानी स्थित वेजौन कंपनी के पास तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और पहचान परेड के दौरान तीनों ने वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। वहीं आरोपी जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक सिम कार्ड तथा पीड़ित के मोबाइल के माध्यम से फोन-पे से करीब 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने से संबंधित बैंकिंग साक्ष्य भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह (33), निवासी बेला झरिया, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, वर्तमान निवासी पूंजीपथरा; जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू (21), निवासी ग्राम कचकोबा, थाना तमनार, वर्तमान निवासी देलारी, पूंजीपथरा; तथा अनिकेत धनवार (19), निवासी ग्राम कसडोल, थाना तमनार के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप सिंह पूर्व में ट्रेलर वाहन चोरी के मामले में भी आरोपी रह चुका है।

पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को गंभीर अपराधों के प्रति पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ