letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चाकू दिखाकर ढाबा संचालक से लूट, तीन आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

चाकू दिखाकर ढाबा संचालक से लूट, तीन आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

रतनपुर / नगर में आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम तीन युवकों ने एक ढाबे में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा के गहलोत ढाबा में चाकू की नोक पर संचालक और एक कर्मचारी के साथ मारपीट की तथा गल्ले से 4,500 रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4,500 रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और लाठी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ