राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी: बेमेतरा की पटवारी निलंबित
बेमेतरा/रायपुर / बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी अम्बा उपाध्याय को राजस्व रिकॉर्ड में कथित अनियमित फेरबदल के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासनिक जांच में सामने आया कि निजी स्वामित्व वाली भूमि के खसरा क्रमांक 184/1 एवं 184/2 के राजस्व अभिलेख एवं नक्शे में सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना बदलाव किया गया। यह कार्रवाई भू-राजस्व संबंधी प्रावधानों के विपरीत पाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने संबंधित नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही राजस्व कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए पटवारी हल्का क्रमांक-40 का अतिरिक्त प्रभार हल्का क्रमांक-26 के पटवारी मेघनाथ वर्मा को सौंपा गया है।












0 टिप्पणियाँ