letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पत्नी को बुलेट से कुचलकर हत्या की कोशिश, पति गिरफ्तार

पत्नी को बुलेट से कुचलकर हत्या की कोशिश, पति गिरफ्तार

रायगढ़ / जूटमिल थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी को बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, कोड़ातराई निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसका प्रेम विवाह अमित साहू से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट और विवाद करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर वह बच्चों को सास के पास छोड़कर अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।

शिकायत में बताया गया कि जन्मदिन के अवसर पर आरोपी ने भविष्य में शराब नहीं पीने और अच्छे से रखने का भरोसा देकर उसे अपने साथ ले गया। बाद में घर पहुंचने पर चरित्र को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला घर से बाहर भागी तो आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने मोटरसाइकिल कई बार महिला के ऊपर चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे उसके सिर, गर्दन, हाथ, जांघ, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित साहू (36) निवासी कोड़ातराई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ