letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

3.80 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी: शिक्षा विभाग के सीनियर ऑडिटर रोशन कुमार पटेल निलंबित

3.80 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी: शिक्षा विभाग के सीनियर ऑडिटर रोशन कुमार पटेल निलंबित


सक्ती / छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की खरीदी में कथित अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में पदस्थ सीनियर ऑडिटर रोशन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 से 2022 के बीच लगभग 3 करोड़ 80 लाख 59 हजार 439 रुपये की विभिन्न सामग्रियों की खरीदी की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह खरीद निर्धारित निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई। खरीदी गई वस्तुओं में जिम उपकरण, रसायन, मध्यान्ह भोजन के बर्तन तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में यह आरोप भी सामने आया कि जिला शिक्षा अधिकारी के अधिकृत लॉगिन के बजाय सीनियर ऑडिटर द्वारा अपनी आईडी का उपयोग कर ई-मानक पोर्टल पर क्रय आदेश जारी किए गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ऐसा कुछ चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें कई बिंदुओं पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

जांच में यह भी आरोप है कि सेजेस विद्यालयों में सामग्री खरीदी के लिए आवश्यक प्राचार्य एवं विद्यालय स्तरीय क्रय समिति की बैठकें नहीं कराई गईं। शिकायत के अनुसार नोटशीट पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से खरीदी कर उसका भुगतान संबंधित विद्यालयों से कराया गया।

इसके अलावा विद्यालयों को मरम्मत कार्य के लिए जारी राशि में से लगभग 1.49 लाख रुपये की पुस्तकों की खरीद कराए जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के विपरीत किया गया, जिसकी जांच भी की जा रही है।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में रोशन कुमार पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मालखरौदा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ