letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डभरा / सक्ती जिले के थाना डभरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छुहीपाली में दबिश देकर संतोष महेश्वरी (41) निवासी छुहीपाली, थाना डभरा के कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस के अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ