letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बहू निकली ससुर की हत्या की साजिशकर्ता, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

बहू निकली ससुर की हत्या की साजिशकर्ता, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर / जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे तथा शरीर पर चोट के निशान मिले थे। सूचना के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर से मिली जानकारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मृतक और उसकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने तीन परिचितों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, 3 और 4 जुलाई की दरम्यानी रात आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुगंती बेसरा (36), साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना दुलदुला पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम की संयुक्त जांच के चलते मामले का त्वरित खुलासा संभव हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आरोपियों को शीघ्र कानून के दायरे में लाना पुलिस की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ