letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

2300 शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग, 206वें दिन भी डटे डीएड अभ्यर्थी विधानसभा घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों को पुलिस ने मुख्य गेट पर रोका


2300 शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग, 206वें दिन भी डटे डीएड अभ्यर्थी

विधानसभा घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों को पुलिस ने मुख्य गेट पर रोका

रायपुर / छत्तीसगढ़ में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का धरना गुरुवार को 206वें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने नया रायपुर स्थित धरना स्थल से दण्डवत् प्रणाम रैली निकालते हुए विधानसभा घेराव के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सरकार और प्रशासन 2,300 रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल उनके अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि न्यायपालिका के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि संविधान में न्यायपालिका को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, लेकिन 206 दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका आरोप है कि यह स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि न्यायालय के आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा है, तो क्या प्रशासनिक तंत्र संविधान और अदालत के निर्देशों से ऊपर हो गया है। उन्होंने सरकार से न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए 2,300 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग दोहराई। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ