letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

चांपा / अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेंहदीपारा, चांपा निवासी 32 वर्षीय अरुण सहिस के कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गोपी सिंह, आरक्षक रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर सहित थाना चांपा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ