letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बेमेतरा में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' सेवा को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

बेमेतरा में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' सेवा को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू


बेमेतरा / जिला पंचायत सभा कक्ष में बुधवार से 'नेक्स्ट जेन डायल-112' सेवा के प्रभावी संचालन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में बेमेतरा, बलौदाबाजार और मुंगेली जिलों के डायल-112 से जुड़े पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी रामकृष्ण साहू ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'एके नंबर–सब्बो बर' (हर काम के लिए एक नंबर) की अवधारणा के तहत डायल-112 सेवा को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को हाल ही में सेवा में शामिल किए गए 400 नेक्स्ट जेन इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों तथा 54 अत्याधुनिक विशेष वाहनों की तकनीकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद डायल-112 पर एक कॉल के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा आपातकालीन सहायता, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी विभिन्न सेवाओं का समन्वित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल, फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और संबंधित अधिकारियों को नई तकनीकों के कुशल संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया समय कम किया जा सके और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अत्याधुनिक जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के उपयोग, एआई आधारित लोकेशन ट्रैकिंग तकनीक, घटना स्थल की त्वरित पहचान तथा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से कंट्रोल रूम से वाहनों की लाइव लोकेशन, रिस्पॉन्स टाइम और घटनास्थल तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

आयोजकों के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से डायल-112 सेवा को अधिक तेज, भरोसेमंद और नागरिक-केंद्रित बनाना है, जिससे प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता को नई मजबूती मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ