letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और ताड़ी के साथ दो गिरफ्तार

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और ताड़ी के साथ दो गिरफ्तार



डभरा / सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी वृत्त डभरा की टीम ने अवैध शराब और ताड़ी के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम मेढ़ापाली (थाना डभरा) में जांच कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मिलेराम भारद्वाज (54 वर्ष) के घर के आंगन में संचालित भट्टी से लगभग 20 लीटर महुआ शराब तथा 20 प्लास्टिक पन्नियों में भरा करीब 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार सुशासन तिहार के तहत प्राप्त एक अन्य शिकायत पर ग्राम राधापुर (थाना चंद्रपुर) में कार्रवाई की गई। यहां कप्पला परमेश (34 वर्ष), मूल निवासी जिला नालगोंडा (तेलंगाना) एवं वर्तमान निवासी राधापुर के मकान से एक थैले में रखी 20 प्लास्टिक पन्नियों में भरी कुल 20 लीटर ताड़ी बरामद की गई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आबकारी आरक्षक महेश निषाद, मुरलीधर नायक, आबकारी स्टाफ कमलेश यादव तथा नगर सैनिक अंजू सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई जारी है तथा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ