letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

उगाही, धमकी और बाइक में आगजनी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

उगाही, धमकी और बाइक में आगजनी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


सक्ती / थाना सक्ती पुलिस ने उगाही कर जान से मारने की धमकी देने तथा एक युवक की मोटरसाइकिल में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 7 निवासी अंकित अग्रवाल (35 वर्ष) ने 1 जून 2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि यश ठारवानी उर्फ कंचू और लीलाधर यादव उर्फ बाबा उसकी फोटोकॉपी दुकान पर पहुंचे थे तथा डराकर-धमकाकर उगाही के लिए रुपये की मांग की थी। भयवश उसने उन्हें 1,000 रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार रुपये की मांग करते हुए जान से मारने और आग से जला देने की धमकी दी जा रही थी।

शिकायत के अनुसार, 30 मई 2026 को अंकित अग्रवाल इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान रात में आरोपी उनके घर पहुंचे। प्रार्थी के घर पर नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी होंडा साइन मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे वाहन को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जांच की गई। घटनास्थल से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना से संबंधित 300 रुपये नगद बरामद कर जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

यश ठारवानी उर्फ कंचू (25 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।

लीलाधर यादव उर्फ बाबा (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, संतोषी मंदिर के सामने, सक्ती।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 1 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ