letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

इंस्टाग्राम पर युवती बनकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर युवती बनकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को झांसे में लेकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक साइबर अपराधी को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करता था और बाद में उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से नकली अकाउंट संचालित करता था। वह युवकों से दोस्ती कर उनसे नियमित बातचीत करता और महिला की आवाज में बात कर उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद विभिन्न बहानों से पैसों की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर संबंधित लोगों को धमकियां देने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और ब्लैकमेल करने लगता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना लालबाग क्षेत्र की एक युवती को फोन कर उसके पिता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी गई। युवती द्वारा जानकारी को गलत बताए जाने पर कॉल करने वाले ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। बाद में युवती के पिता से भी आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने के बाद लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विष्णुपुर निवासी दीपक कुमार बघेल (22) के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल संचालित कर रहा था। वह दोस्ती और प्रेम संबंधों का झांसा देकर युवकों से आर्थिक लाभ लेने की कोशिश करता था। विरोध करने वालों को अश्लील संदेश भेजने, धमकाने और ब्लैकमेल करने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सावधानी जरूरी

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति की पहचान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निजी जानकारी साझा करने, ऑनलाइन लेनदेन करने या किसी अनजान प्रोफाइल के दबाव में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल और सतर्कता बरतना आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ