वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी संचालन पर जोर, संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
बिलासपुर / वीबी जीराम जी योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत बिलासपुर के सभागार में दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और अपेक्षित परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसके जमीनी स्तर पर सही क्रियान्वयन पर निर्भर करती है, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है।
कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इसमें योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था तथा क्षेत्रीय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए अधिकारियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा योजना के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए गए।
आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी योजना के प्रभावी और परिणामोन्मुख क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी तथा संबंधित अधिकारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि करेगी।













0 टिप्पणियाँ