letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


पामगढ़ / थाना पामगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून को ग्राम झिलमिली निवासी जोहित कुमार दिनकर अपने गांव के ही सूरज रात्रे के साथ बाइक से पामगढ़ शराब लेने गया था। दोनों शराब खरीदने के बाद मदनपुर स्थित सागौन जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सूरज रात्रे ने जोहित से अतिरिक्त शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि सूरज रात्रे ने जोहित की जेब से 100 रुपये निकालकर फाड़ दिए और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में जोहित के सिर, माथे और चेहरे पर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी घायल युवक को बाइक पर बैठाकर ग्राम भैंसो में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना पामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज रात्रे (24 वर्ष), निवासी ग्राम झिलमिली, थाना मुलमुला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार कोसले, प्रधान आरक्षक विजय निराला सहित थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ