letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

डीएलएड परीक्षा से वंचित छात्रों की पीड़ा, समय और ड्रेस कोड बने बाधा


डीएलएड परीक्षा से वंचित छात्रों की पीड़ा, समय और ड्रेस कोड बने बाधा


बेमेतरा / जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित डीएलएड (D.El.Ed.) परीक्षा के दौरान कई छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की निराशा और चिंता का माहौल देखने को मिला। प्रभावित विद्यार्थियों का कहना है कि वे परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद होने और ड्रेस कोड संबंधी नियमों के कारण उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा लक्ष्मण प्रसाद वैद्य कन्या महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाने के कारण कुछ विद्यार्थी केंद्र के बाहर ही रह गए। छात्रों का दावा है कि मामूली समय अंतर के कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा।

कुछ विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा से वंचित हुए कई छात्र-छात्राओं ने अपनी नाराजगी और चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता बरतने तथा उचित समाधान निकालने की मांग की है।

परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रभावित छात्र-छात्राएं लंबे समय तक प्रवेश की अनुमति मांगते रहे, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में असंतोष देखा गया।

छात्रों का कहना है कि एक परीक्षा छूटने से उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रशासन को उनकी स्थिति पर विचार करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ