अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सारागांव पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी शिवनारायण राठौर निवासी सारागांव को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2560 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश एवं आरक्षक दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।