letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सक्ती में दिनदहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, दो हमलावर फरार

सक्ती में दिनदहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, दो हमलावर फरार

सक्ती / जिले के सक्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जोंगरा निवासी 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान अपने घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ