letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार


सक्ती / सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार सुबह एक 25 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान अपने घर पर मौजूद थीं। सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढक रखे थे। बताया जा रहा है कि एक युवक घर के अंदर गया और परिवार के लोगों से पूर्णिमा के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा।

इसी दौरान पूर्णिमा बाहर आईं। आरोप है कि युवक ने उन्हें देखते ही ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर पहुंचे तो पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पूर्णिमा एक निजी कंपनी में सेल्स का कार्य करती थीं। उनका विवाह रायगढ़ जिले में हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ