letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बलौदाबाजार में कथित जहरीली शराब से मौतों की जांच तेज, छह शवों का उत्खनन शुरू

बलौदाबाजार में कथित जहरीली शराब से मौतों की जांच तेज, छह शवों का उत्खनन शुरू




कसडोल, बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खरवे में पिछले तीन माह के दौरान हुई आठ लोगों की मौतों के मामले की जांच अब तेज हो गई है। ग्रामीणों द्वारा कथित जहरीली शराब सेवन से मौत होने की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने गांव के निवासी रामसाय जायसवाल पर शराब उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और वैज्ञानिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतकों के शवों का दोबारा परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पूर्व में एक मृतक के शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अब शेष छह मृतकों के शवों को भी कब्र से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में शामिल एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार दाह संस्कार पद्धति से किया जा चुका है, जिसके कारण उसके शव का पुनः परीक्षण संभव नहीं होगा। अन्य मृतकों के शवों की वैज्ञानिक जांच के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि मौत का कारण किसी विषैले पदार्थ या शराब का सेवन था अथवा कोई अन्य कारण।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव उत्खनन की कार्रवाई की गई। मौके पर एसडीपीओ कौशल किशोर वासनिक, तहसीलदार विवेक पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतकों ने कथित रूप से एक ही स्रोत से शराब का सेवन किया था, जिसके बाद क्रमशः कई लोगों की मौत हुई। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

मृतकों के नाम

चैतू साहू (55 वर्ष)

छातूराम साहू (58 वर्ष, पूर्व सरपंच)

विनोद साहू (36 वर्ष)

बद्री पटेल (58 वर्ष)

जगानंद माछी (50 वर्ष)

बुटालू साहू

बुधराम जायसवाल

महत्तरू साहू

फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित रिपोर्टों की प्रतीक्षा की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का भरोसा दिलाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ