letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

डभरा थाना क्षेत्र में बेटे ने मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डभरा थाना क्षेत्र में बेटे ने मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


डभरा, सक्ती। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन लाल माली ने अपनी मां तिहारीन बाई माली के साथ विवाद के दौरान मारपीट की। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा डभरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतका: तिहारीन बाई माली

आरोपी: लखन लाल माली

घटनास्थल: ग्राम भेड़ीकोना, थाना डभरा, जिला सक्ती

स्थिति: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ