letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बेमेतरा में दोहरा हत्याकांड: देवर ने भाभी और मासूम भतीजी की हत्या की, गांव में फैली सनसनी

बेमेतरा में दोहरा हत्याकांड: देवर ने भाभी और मासूम भतीजी की हत्या की, गांव में फैली सनसनी


बेमेतरा / जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घोरेघाट गांव में हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी देवर ने अपनी ही भाभी और मासूम भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घोरेघाट निवासी हेमलाल आडिल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी भाभी और भतीजी पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दाढ़ी थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आडिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमलाल आडिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ