letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार





रायगढ़ / रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराये के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला संचालक सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं नकद राशि भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम रोड के पास एक किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई की गई।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। पूर्व निर्धारित संकेत मिलने पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, जबकि दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य पुरुष मौजूद मिला।

पुलिस ने मौके से कुल तीन युवतियों को संरक्षण में लिया तथा मकान का संचालन कर रही महिला सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने 2,500 रुपये नकद भी जब्त किए, जो कथित रूप से सौदे की रकम बताई गई।

पूछताछ में महिला ने किराये के मकान में देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

गुंजन चौहान (महिला संचालक)

नेहरू चौहान (ग्राहक)

मीर रविउल (ग्राहक)

एसएसपी का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ