letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीस, ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल जल जीवन मिशन की योजना पर उठे सवाल, भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीस, ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल

जल जीवन मिशन की योजना पर उठे सवाल, भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण



डभरा/सक्ती। जिले के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी टंकियां ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधा नहीं दे पा रही हैं। भीषण गर्मी के दौर में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

इसी क्रम में डभरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरपाली का मामला सामने आया है। यहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी योजना का लाभ गांववासियों तक नहीं पहुंच पाया है।

ग्रामीणों के अनुसार पानी टंकी से घरों तक जलापूर्ति की व्यवस्था आज तक सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर केवल औपचारिक रूप से नल लगाए गए हैं, लेकिन पाइपलाइन कनेक्शन और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था अधूरी है। इसके कारण लोगों को अब भी पेयजल के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा पर्याप्त निगरानी नहीं की गई, जिसके चलते कार्य की गुणवत्ता और पूर्णता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर निरीक्षण किया जाता, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

गांव के लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट और गंभीर हो गया है। वहीं, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पीएचई विभाग से मामले की जांच कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ