letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पत्नी से संबंधों के शक में बाउंसर की हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

पत्नी से संबंधों के शक में बाउंसर की हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट


बिलासपुर / कोटा थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से कथित संबंधों के शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पथर्रा निवासी निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के रूप में कार्यरत था। मंगलवार रात वह अपने दो परिचितों के साथ अमने मोड़ के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। बताया जाता है कि उनमें शामिल एक युवक को देखकर निखिल ने उसे आवाज दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी और उसके साथियों ने निखिल पर हमला कर दिया। पहले उसकी आंखों और चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका गया, जिससे वह असहाय हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पास में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निखिल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस जांच में मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी भोला मानिकपुरी अपनी पत्नी और निखिल के बीच कथित संबंधों को लेकर नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग, चरित्र संदेह और पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कोटा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी और उसके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ