letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ठाकुरदेवा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 93 पौवा देसी शराब जब्त

ठाकुरदेवा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 93 पौवा देसी शराब जब्त

मल्हार। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हार पुलिस ने ग्राम ठाकुरदेवा में छापेमार कार्रवाई कर एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 93 पौवा देसी प्लेन शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम ठाकुरदेवा पहुंचकर संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान अंजोर दास बंसल (35), निवासी ठाकुरदेवा, को शराब छिपाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 93 पौवा देसी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 16 लीटर 740 मिलीलीटर बताई गई है।

पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ