72 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, निजी वीडियो वायरल करने का मामला सुलझा
जांजगीर-चांपा / थाना चांपा क्षेत्र में महिला का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी संतोष सोनी (28 वर्ष), निवासी चांपा, के बीच पिछले कुछ वर्षों से परिचय था। इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए। बाद में दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर बदले की भावना से महिला के निजी एवं आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 289/26 दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत मामला कायम किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, पीएसआई रुकसाना बानो तथा आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय एवं थाना चांपा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













0 टिप्पणियाँ