letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार


कोरबा/ जीपीएम / जीपीएम जिले के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुए चर्चित ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने बिहार और झारखंड के कुछ साथियों के साथ मिलकर ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसी साजिश के तहत 26 मई को कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी को लूटने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने उनके पास मौजूद सोना-चांदी से भरे बैग को छीनने की कोशिश की। जब कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल ने देशी कट्टे से गोली चला दी, जिससे प्रदीप सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। करीब दो सप्ताह तक लगातार छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न राज्यों में दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में जीपीएम पुलिस, साइबर सेल तथा बिलासपुर रेंज की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने इसे सुनियोजित लूट और हत्या की वारदात बताते हुए कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ