letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

गोल्डन होम्स चोरीकांड का खुलासा: बाप-बेटे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.28 लाख का माल बरामद

गोल्डन होम्स चोरीकांड का खुलासा: बाप-बेटे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.28 लाख का माल बरामद


रायपुर / खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बाप-बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, कूलर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत लगभग 6.28 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गोल्डन होम्स निवासी भरत छापड़िया ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3-4 जून 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर आलमारी एवं लॉकर खोलकर सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और नगदी रकम चोरी कर ले गए। मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 176/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मयंक गुर्जर के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल विहार कॉलोनी, तेलीबांधा निवासी डी. रवि राव उर्फ डी. बच्चन की पहचान हुई, जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी का कुछ सामान अपने चचेरे भाई डी. इग्नेश तथा परिचित अशोक मानिकपुरी को बिक्री एवं रखने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन और कूलर सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ