letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पैसे मांगने पर टांगी से हमला, कान काटने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पैसे मांगने पर टांगी से हमला, कान काटने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


अकलतरा / जांजगीर-चांपा। उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पैसे मांगने से नाराज आरोपी ने टांगी से हमला कर प्रार्थी का कान काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम खोंड निवासी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने पिछले वर्ष दिवाली से पहले परिचित शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। 8 जून की रात करीब 8 बजे गांव में मुलाकात होने पर रघुनंदन ने अपने रुपये वापस मांगे। इस बात पर आरोपी नाराज हो गया और रुपये देने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक कुछ देर बाद आरोपी प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने टांगी से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी का दाहिना कान गंभीर रूप से घायल होकर कट गया। घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी शनि केंवट (45 वर्ष), निवासी खोंड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन खान एवं अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ