letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

फिल्मी अंदाज में पुलिस की रेड, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ चायपत्ती और स्प्रिट से तैयार हो रही थी ब्रांडेड शराब, 2.16 लाख का माल जब्त

फिल्मी अंदाज में पुलिस की रेड, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

चायपत्ती और स्प्रिट से तैयार हो रही थी ब्रांडेड शराब, 2.16 लाख का माल जब्त




रायगढ़ / रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने और बेचने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। फिल्मी अंदाज में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की नकली शराब, अवैध मदिरा और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम धनागर में लंबे समय से ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद रायगढ़ पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। टीम ने पहले ग्राहक बनकर शराब खरीदने का प्रयास किया और जैसे ही अवैध कारोबार की पुष्टि हुई, मौके पर दबिश देकर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपित स्प्रिट, रंग और अन्य पदार्थों के साथ चायपत्ती का उपयोग कर शराब तैयार करते थे। इसके बाद उसे रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर और किंगफिशर जैसे नामी ब्रांडों की नकली पैकेजिंग में भरकर बाजार में बेचा जाता था। पुलिस ने मौके से 869 नग नकली शराब, लगभग 240 लीटर अवैध मदिरा तथा बड़ी मात्रा में बोतलें, लेबल, ढक्कन और पैकिंग सामग्री बरामद की।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह अवैध कारोबार कोरोना काल से संचालित हो रहा था और इसके जरिए बड़ी मात्रा में नकली शराब विभिन्न क्षेत्रों में खपाई जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नकली शराब के इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस और आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को जिले में नकली शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की वित्तीय और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ