letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

थान खम्हरिया थाने का प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

थान खम्हरिया थाने का प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार


बेमेतरा / जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिले में एक माह के भीतर एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरझिटीकला निवासी दुर्गेश पटेल ने एसीबी से शिकायत की थी कि गांव में पेड़ कटाई को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई से राहत देने के बदले संबंधित पुलिस कर्मी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह राशि 15 हजार रुपये में तय हुई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 15 हजार रुपये प्रधान आरक्षक अजय लहरे को सौंपे। इसी दौरान पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद एसीबी अधिकारियों ने थाना परिसर में आवश्यक जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के मामलों पर एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। एक माह के भीतर दूसरी बड़ी गिरफ्तारी से सरकारी विभागों में सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ