letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

रायपुर में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 14,100 लीटर ईंधन जब्त, चार गिरफ्तार

रायपुर में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 14,100 लीटर ईंधन जब्त, चार गिरफ्तार







रायपुर / पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के विशेष अभियान के तहत थाना कबीर नगर पुलिस ने अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कान्हा ढाबा के पीछे और ई.पी. रोलिंग मिल के पास दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित ईंधन, नकदी और उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना वैध लाइसेंस के बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल का भंडारण कर उसकी अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 ड्रमों में भरा 1,600 लीटर पेट्रोल, 3 ड्रमों में 500 लीटर डीजल तथा टैंकर क्रमांक CG 07 BA 8727 में भरा 12,000 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा 1.30 लाख रुपये नकद, एक मोटर पंप, दो कीप और एक कटिंग ड्रम भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 35.45 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में उरला निवासी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया (38) और उमेश साव (55), दुर्ग निवासी रामजी यादव (45) तथा धर्मेन्द्र साव (45) शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित भंडारण कर अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 और 111 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध ईंधन की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी पूर्व में भी अवैध तेल कारोबार के मामलों में पकड़े जा चुके हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ