letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

1 लाख रुपये रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

1 लाख रुपये रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार


सक्ती / एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने सक्ती जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सहित तीन लोगों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत राशि का चेक जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को योजना के तहत 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इस राशि का चेक जारी करने के बदले कथित तौर पर 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी बिलासपुर से की, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया।

जांच में सामने आया कि पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पहले ही प्राप्त किए जा चुके थे और शेष 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

15 जून 2026 को शिकायतकर्ता को जनपद पंचायत कार्यालय भेजा गया। आरोप है कि जनपद सीईओ निखिल कश्यप ने रिश्वत की राशि सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर के माध्यम से लेने को कहा, जबकि अविनाश ठाकुर ने रकम कार्यालय के भृत्य लच्छन भानु को सौंपने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता द्वारा 1 लाख रुपये सौंपते ही एसीबी टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 एवं 12 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में बिलासपुर इकाई की यह 51वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है, जिसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ