letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो: श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

 श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो: श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन


छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित


रायपुर/ 9 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आज गुरूवार को नवा रायपुर स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग उप-सचिव श्री विपुल गुप्ता, प्रभारी श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, नगरीय प्रशासन विभाग उप-सचिव श्री भागवत जायसवाल, एवं कल्याण आयुक्त श्री सुनील मिश्रा, भारत सरकार के प्रतिनिधि सहित मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      बैठक में मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया है, उनका शत-प्रतिशत पंजीयन 30 अप्रैल 2026 तक सतत् रूप से नवीनीकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। श्रमिक बंधु से अनुरोध है कि, पंजीयन नवीनीकरण हेतु अपना आवेदन जिला श्रम कार्यालय, लोक सेवा केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप्प एवं विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in पर सीधे ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं मण्डल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आगे नवीनतम कदम भी उठाए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान मण्डल का वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

     निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने तथा उनके कौशल के अनुरूप कार्य के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप विकसित किए जाने का अनुमोदन भी बैठक में दिया गया। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी, पंजीयन सेवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। साथ ही श्रमिकों को मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर सतत श्रमिक सम्मेलन आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ