मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति शाह की प्रतिबद्धता एवं निरंतर सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदेश के विकास की यात्रा को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण है।













0 टिप्पणियाँ