letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चार लाख दीपों से जगमगाया सक्ती जिला

 चार लाख दीपों से जगमगाया सक्ती जिला

आशीर्वाद का दीया में गांव-गांव, घर-घर उमड़ा जनसैलाब एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीप
संपादक-बृजभूषण मानिकपुरी(वासु)

सक्ती / सेवा समर्पण सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे जिले में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सक्ती जिले के गांव-गांव और घर-घर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर करीब चार लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा जिला जगमगा उठा।

जिले के विभिन्न मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, जलाशयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, अमृत सरोवरों और गोधाम सहित अनेक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मुख्य आयोजन

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्टेडियम परिसर में करीब 7100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने घरों में दीप जलाकर सहभागिता की।

मंदिरों से लेकर अमृत सरोवर तक जगमगाए

जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र के तुर्रीधाम मंदिर, ऋषभतीर्थ मंदिर सहित विभिन्न पंचायत भवनों, पीएम आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। डभरा क्षेत्र में चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर, शिव मंदिर साराडीह, चैत देवी मंदिर सपोस, हनुमान मंदिर पेंडरूवा, जगन्नाथ मंदिर शंकरपाली, श्रीराम मंदिर किरारी, बिलाईगढ़ीन मंदिर कांसा और शिव मंदिर साल्हे सहित विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए।

इसी तरह मालखरौदा के मां अष्टभुजी मंदिर अड़भार तथा जैजैपुर के मां महामाया मंदिर परिसर सहित जिले के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन हुआ। नगरीय निकायों के शासकीय कार्यालयों, अटल परिसरों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, पंचायत भवनों, मंदिर परिसरों, अमृत सरोवरों और अन्य स्थानों पर भी दीप जलाए गए।

साराडीह बैराज, देवरी जलाशय, मिरौनी बैराज, उप जेल सक्ती परिसर, ग्रामीण औषधालयों, वेयर हाउस सहित विभिन्न स्थलों पर भी वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

एक साथ जले दीप, दिखी एकजुटता

शाम 7 बजे जिले के चिन्हित स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। गांवों और शहरों में एक साथ जगमगाते दीपों ने जिले की सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता की तस्वीर पेश की। करीब चार लाख दीपों की रोशनी ने सक्ती जिले को एक सूत्र में पिरोते हुए सेवा, समर्पण, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ