letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बेमेतरा के पुलिस नेतृत्व में बदलाव, डीआईजी रामकृष्ण साहू का तबादला, त्रिलोक बंसल होंगे नए पुलिस अधीक्षक

बेमेतरा के पुलिस नेतृत्व में बदलाव, डीआईजी रामकृष्ण साहू का तबादला, त्रिलोक बंसल होंगे नए पुलिस अधीक्षक

बेमेतरा / राज्य शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे डीआईजी रामकृष्ण साहू का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिलोक बंसल को बेमेतरा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

रामकृष्ण साहू ने 6 फरवरी 2024 को बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया।

उनके कार्यकाल की एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि बेमेतरा में पदस्थ रहते हुए उन्हें लगातार दो पदोन्नतियां मिलीं। पहले उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया और बाद में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया। जिले में पदस्थ रहते हुए दो बार पदोन्नति प्राप्त करना उनके सेवाकाल की विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

अब बेमेतरा जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिलोक बंसल संभालेंगे। उनके आगमन से जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ