letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

डोंगरगढ़ थाना का एसपी अंकिता शर्मा ने किया आकस्मिक निरीक्षण लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा पर दिया जोर

डोंगरगढ़ थाना का एसपी अंकिता शर्मा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा पर दिया जोर

राजनांदगांव / पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मंगलवार को डोंगरगढ़ थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, विभिन्न शाखाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का अवलोकन किया। साथ ही अपराध एवं शिकायत रजिस्टर, मर्ग प्रकरण, गुमशुदगी रिपोर्ट, समन-वारंट और अन्य अभिलेखों की जांच कर उनके व्यवस्थित संधारण पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में दर्ज लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर अपराधों की विवेचना में तेजी लाने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा न्यायालय से जारी समन और वारंट की समयबद्ध तामीली करने को कहा।

महिला एवं बाल अपराधों को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही थाना स्तर पर जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर भी बल दिया।

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित कराने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर देते हुए पुलिस जवानों को राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, शासकीय संपत्तियों के रखरखाव और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासन, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के लिए संवेदनशील एवं सहयोगात्मक कार्यशैली आवश्यक है।

इस अवसर पर एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक, थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर सहित थाना डोंगरगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ