letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

मल्दी माइंस रोलर चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मल्दी माइंस रोलर चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


बलौदाबाजार-भाटापारा / सुहेला थाना पुलिस ने मल्दी माइंस क्रेशर खदान क्षेत्र से लोहे के रोलर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 86 लोहे के रोलर तथा वारदात में प्रयुक्त टाटा पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, एमएसएफ एजेंसी अंबुजा सीमेंट खदान से जुड़े प्रेमलाल सरदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 30 जून 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात लोग मल्दी माइंस से 86 लोहे के रोलर पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहे थे। पीछा किए जाने पर आरोपियों का वाहन पलट गया, जिसके बाद वे वाहन और चोरी का सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में सुहेला थाना में अपराध क्रमांक 117/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तुलसी यादव, सोहन ध्रुव और मनीष ध्रुव को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी 86 लोहे के रोलर और घटना में इस्तेमाल टाटा पिकअप वाहन जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

तुलसी यादव (20 वर्ष), निवासी मल्दी, थाना सुहेला।

सोहन ध्रुव (21 वर्ष), निवासी मल्दी, थाना सुहेला।

मनीष ध्रुव (22 वर्ष), निवासी मल्दी, थाना सुहेला, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ