सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर / छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी बाजार गए थे। लौटते समय रास्ते में पति शराब के नशे में होने के कारण सो गया। इसी दौरान चार युवकों ने महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसका मुंह बंद किया, जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।













0 टिप्पणियाँ