letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

दावत के लिए चीतल का शिकार, सात आरोपी गिरफ्तार

दावत के लिए चीतल का शिकार, सात आरोपी गिरफ्तार


कबीरधाम / जिले के बोड़ला वन परिक्षेत्र के भलपहरी बीट स्थित जंगल में चीतल के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विकास निगम की स्पेशल टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जंगल में फंदा लगाकर चीतल का शिकार करने के बाद उसके मांस की दावत की तैयारी कर रहे थे।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कक्ष क्रमांक आरएफ-2/6 में आरोपियों ने नायलॉन के जाल और लोहे के तार से बने फंदे की मदद से चीतल को फंसाया। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शिकार के बाद आरोपी मांस के टुकड़े कर उसे पकाने की तैयारी में जुटे थे।

इसी दौरान वन विकास निगम की स्पेशल टीम को सूचना मिली, जिसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। टीम ने सभी सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, नायलॉन का जाल, लोहे के तार से बने फंदे, लकड़ी के डंडे तथा शिकार में प्रयुक्त तीन कुल्हाड़ियां बरामद कीं। मौके से अन्य आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ