letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

40 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा, 13 वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

40 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा, 13 वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सक्ती / जिले में 13 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा मृतक के कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, परसदा खुर्द निवासी 22 वर्षीय हेमंत कुमार केंवट ने 8 जुलाई की रात बालक कपिल कुमार केंवट को चोरी का लोहा बेचकर पैसे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया, जबकि पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े दूसरे खेत में फेंक दिए।

बालक के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में खेत से शव निकाला गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा तथा मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह-सात महीने पहले हुए एक विवाद को लेकर आरोपी बालक से नाराज था। पुलिस का कहना है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ