letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ / नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दरोगा पारा निवासी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38 वर्ष) पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया।

शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ